हरियाणा

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, जानिए पूरा मामला

Shiddhant Shriwas
18 Feb 2022 3:54 PM IST
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: इसराना। गांव हड़ताड़ी-बुडशाम रोड पर गांव हड़ताड़ी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची इसराना थाना पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में करनाल के गांव कुटेल निवासी संजय ने बताया कि उनके चाचा सतपाल उर्फ पाली गांव हड़ताड़ी में काफी अरसे से किसी के पास मजदूरी का काम करते थे। उन्हें किसी ने कॉल कर बताया कि चाचा सतपाल की हड़ताड़ी के पास बुड़शाम रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
Next Story