हरियाणा

गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर फरीदाबाद में समरसता यात्रा, नूंह से पहुंचेंगे 3100 लोग

Admindelhi1
25 Nov 2026 12:06 PM IST
गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर फरीदाबाद में समरसता यात्रा, नूंह से पहुंचेंगे 3100 लोग
x
फरीदाबाद में 28 नवंबर को निकलेगी समरसता यात्रा, नूंह में तैयारियों को लेकर बैठक

नूंह: गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को फरीदाबाद में आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा में नूंह जिले से 3100 लोग हिस्सा लेंगे। इसके लिए भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस संबंध में भाजपा जिला कार्यालय झिर कमल में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। भाजपा हरियाणा के उपाध्यक्ष एवं नूंह जिला प्रभारी दीपक मंगला ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए बताया कि यात्रा में लोगों के आवागमन के लिए 50 से अधिक बसों और 150 से ज्यादा अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि विधानसभा और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को इंचार्ज नियुक्त किया गया है, ताकि यात्रा में भागीदारी और व्यवस्थाओं का समन्वय बेहतर तरीके से हो सके।

दीपक मंगला ने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देती हैं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Next Story