हरियाणा

फरीदाबाद में 28 नवंबर को समरसता संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत

Admindelhi1
27 Nov 2026 12:03 PM IST
फरीदाबाद में 28 नवंबर को समरसता संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत
x
सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश लेकर फरीदाबाद पहुंचेगी समरसता यात्रा

नूंह: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को फरीदाबाद में समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

भाजपा जिला कार्यालय झिर कमल में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने लोगों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास की शिक्षाएं सामाजिक समानता, भाईचारे और समरसता की प्रेरणा देती हैं।

डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र के उमरी में संत गुरु रविदास का भव्य स्मारक बनाया जाएगा। उन्होंने गुरु रविदास के नाम पर संचालित मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी के अनुसार, फरीदाबाद के कार्यक्रम में नूंह जिले से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 50 से अधिक बसों और 150 से ज्यादा अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है। विधानसभा और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

Next Story