हरियाणा

12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के टाप पांच में जगह बनाने वाली एक छात्रा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली

Gulabi Jagat
16 Jun 2022 7:55 AM GMT
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के टाप पांच में जगह बनाने वाली एक छात्रा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली
x
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम
हिसार। सरकारी स्कूलाें में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी किसी से कम नहीं है। यह बात 12वीं के जारी हुए परीक्षा परिणाम में साबित हुई। ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का जितना हौंसला बुलंद है, उतना ही उनका परिणाम मिला। एक तरह से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं है।
यह निजी स्कूलों पर शिकंजा सकता है। जिन छात्राओं ने टाप स्थान पाया है। उनमें से किसी छात्रा के पिता टेलर है तो किसी के पिता किसान है। किसी की माता हाउसवाइफ है तो किसी की माता की मौत चुकी है। उनको पढ़ने के लिए प्रेरित भी भाई-बहन ने किया है। शायद उसी मेहनत का फल छात्राओं को मिला है।
12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के टाप पांच में जगह बनाने वाली एक छात्रा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली है, जिसने यह साबित कर दिया है कि सरकारी स्कूलाें में आज भी बेहतर शिक्षा मिलती है। छात्रा तमन्ना ने जिले में दूसरा स्थान पाकर सरकारी स्कूलों की एहमियत को बढ़ाया है। इससे बाकी विद्यार्थियों की उत्सुकता बढ़ेगी और सरकारी स्कूलों में दाखिले का ट्रेंड बढ़ेगा।
--एक्सपर्ट के अनुसार यह जरूरी नहीं कि निजी स्कूलों में शिक्षा पाकर ही पहला व दूसरा स्थान हासिल किया जा सकता है। यह बच्चे की दिमागी क्षमता पर निर्भर करता है कि वह शिक्षा को किस हद तक गृहण करता है। एक तरफ अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलाें में पढ़ने के लिए भेजते है और उन पर लाखों रुपये फीस के नाम पर खर्च करते है। इसके बावजूद मनचाहा परिणाम नहीं आता है।
माडल संस्कृति स्कूल खुलने से सुधरी शिक्षा
जिले में करीब तीन साल पहले राजकीय माडल संस्कृति स्कूलों की खोलने की घोषणा की थी। इन माडल स्कूलों के खुलने से शिक्षा में पहले से काफी सुधार हुआ है और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बेहतर हुई है। इसका परिणाम बुधवार को 12वीं कक्षा के जारी हुए परीक्षा परिणाम में देखने को मिला है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकतर विद्यार्थियों की मैरिट आई है। क्योंकि स्कूलों में शिक्षक काफी अच्छे है। अगर इन स्कूलों में व्यवस्था और बेहतर की जाएं तो काफी सुधार नजर आएगा।
कुल कितने विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और कितने पास हुए
जिला - पंजीकृत - पास - रिअपीयर - कुल प्रतिशत
हिसार - 19772 - 17364 - 1778 - 87.82 प्रतिशत
यह रही स्थिति
विद्यार्थी - पंजीकृत - पास - रिअपीयर - कितने प्रतिशत पास
छात्राएं - 9584 - 8821 - 613 - 92.04
छात्र - 10188 - 8543 - 1165 - 83.85
Next Story