Haryana के एक दर्जन जिलों को मिलेगा पूरा पानी, इनेलो ने स्थगित किया आंदोलन; नहीं रोकेंगे पंजाब के वाहन

Chandigarh.चंडीगढ़। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने नए कोटे के अनुसार हरियाणा को 10 हजार 300 क्यूसेक पानी आवंटित करने का निर्णय लिया है। नरवाना ब्रांच पर 3600 क्यूसेक तथा भाखड़ा मेन लाइन (बीएमएल) पर 6700 क्यूसेक पानी उपलब्ध होगा। इस पानी से हरियाणा की पेयजल समस्या के साथ-साथ सिंचाई की समस्या भी हल हो जाएगी।दूसरी ओर, हरियाणा को पानी मिलने के बाद इनेलो ने 25 मई के अपने सांकेतिक आंदोलन को स्थगित कर दिया, जिसमें पानी न मिलने की स्थिति में हरियाणा-पंजाब सीमा पर पंजाब सरकार के वाहनों को रोकने की घोषणा की थी
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में बताया कि 15 मई को बीबीएमबी की तकनीकी समिति की बैठक में हरियाणा को 10 हजार 300 क्यूसेक पानी आवंटित करने पर सहमति बनी थी। हरियाणा ने नरवाना ब्रांच में 3600 क्यूसेक और बीएमएल में 6700 क्यूसेक पानी की मांग की थी। 21 मई को बीबीएमबी ने ऑपरेशन मैनुअल के अनुसार दोपहर 1.35 बजे लोहंद से नांगल हाइडल चैनल तक पानी बढ़ाना शुरू कर दिया।पानी की कमी नहीं होगी





