हरियाणा
हरियाणा के छोटे से गांव की बेटी बनी ISRO वैज्ञानिक, साक्षी शर्मा के घर पहुंची बधाइयों की कतार
Admindelhi1
28 Nov 2026 3:48 PM IST

x
गांव बड़वा की बेटी ने रचा इतिहास, ISRO में वैज्ञानिक बनकर बढ़ाया हरियाणा का मान
हिसार: हरियाणा के सिवानी क्षेत्र के गांव बड़वा की बेटी साक्षी शर्मा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
साक्षी शर्मा शिक्षा विभाग में कार्यरत मामराज शर्मा की बेटी हैं। उनके पिता 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। साक्षी फिलहाल केरल के तिरुवनंतपुरम में पढ़ाई कर रही हैं और जल्द ही ISRO में अपनी सेवाएं शुरू करेंगी।
साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन और सहयोग से वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने देश के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करने तथा अपने गांव का नाम रोशन करने का संकल्प जताया।
Next Story





