हरियाणा

गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर शाम 72 साल के एक बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

Ritisha Jaiswal
14 Aug 2022 3:42 PM IST
गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर शाम 72 साल के एक बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान
x
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार शाम 72 साल के एक बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार शाम 72 साल के एक बुजुर्ग ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. पुलिस ने इसे आत्महत्या का केस मानकर चल रही है. मृतक की जेब से उसने एक सुसाइड नोट बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक, यह शख्स कानपुर का रहने वाला था और इस हफ्ते की शुरुआत में अपने एक रिश्तेदार के घर रहने के लिए गुड़गांव आया था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया 'इस बुजुर्ग ने गुड़गांव के एक अन्य मेट्रो स्टेशन से यात्रा की और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर उतरा. यहां वह स्टेशन पर आ रही ट्रेन के सामने कूद गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.'
पुलिस ने कहा कि उसकी जेब से बरामद एक नोट में उसने कहा है कि वह अपनी मर्जी से कदम उठा रहा है और इस घटना के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है. पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों को लेकर फिलहाल पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है
उन्होंने बताया, 'शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके बच्चे विदेश में बस गए हैं. कुछ दिन पहले देश आए उनके एक बेटे ने उसे गुड़गांव में एक रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था. हमने पीड़िता के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है.'
आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि यह कदम आपके परिजनों की तकलीफ को और बढ़ाता ही है. इसलिए अगर कभी आपके या आपके किसी जानने वाले को ऐसा ख्याल आए तो इन स्वयंसेवी संस्थाओं से जरूर मदद लें.
सुमैत्रि (दिल्ली)
हेल्पलाइन नंबर- 011-23389090
अराधना हॉस्टल कॉम्पलैक्स, नंबर-1, भगवान दास लेन, भगवान दास रोड, नई दिल्ली
नागपुर सुसाइड प्रिवेंशन हेल्पलाइन नंबर- 8888817666

आसरा
हेल्पलाइन नंबर- 91-22- 27546669
पता- 104, सनराइज आर्केड
प्लॉट नंबर-100, सेक्टर 16, कोपरखैराने
नवी मुंबई-79

साथ (अहमदाबाद)
हेल्पलाइन नंबर- 079 2630 5544 / 079 2630 0222
बी 12, नीलंबर कॉम्पलैक्स, एच एल कॉमर्स कॉलेज रोड, नवरंगपुरा, अहमदाबाद

लाइफलाइन फाउंडेशन (कोलकाता)
हेल्पलाइन नंबर- 91-33-24637401 / 91-33-24637432

रोशनी
हेल्पलाइन नंबर- 91-40-66202000

कूज
हेल्पलाइन नंबर- 91-8322252525

स्नेहा इंडिया फाउंडेशन
हेल्पलाइन नंबर- 91-44-24640050.


Next Story