हरियाणा

पंचायतीराज प्रकोष्ठ में 87 हलका-ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, जननायक जनता पार्टी के संगठन में विस्तार

Gulabi Jagat
10 July 2022 11:56 AM GMT
पंचायतीराज प्रकोष्ठ में 87 हलका-ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, जननायक जनता पार्टी के संगठन में विस्तार
x
जननायक जनता पार्टी के संगठन में विस्तार
जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए पंचायतीराज प्रकोष्ठ में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष संजय कबलाना व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 87 हलका एवं ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी द्वारा अंबाला कैंट हलके में हरविंद्र सिंह, अंबाला सिटी में बलकार सिंह, नारायणगढ़ में नरेश श्योराण, मुलाना में तेजिंद्र सिंह, भिवानी में सुबे पूर्व सरपंच, तोशाम में मुन्ना तितानी और बवानी खेड़ा में सतपाल को हलका अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं लोहारू के सिवानी ब्लॉक में महिपाल, बहल ब्लॉक में सुभाष सरपंच और लोहारू ब्लॉक में बीडीसी कृष्ण कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।
दादरी हलके में फूल कुवर, बाढ़डा में नरेश कुमार, फरीदाबाद एनआईटी में नूर मोहम्मद, पृथला में विवेक सैनी सरपंच, बड़खल में विजय सिंह, तिगांव में संजीव सिंह, फतेहाबाद में विनोद कुमार, टोहाना में जसबीर सिंह, रतिया में मदन धमाल, पटौदी में मनजीत सिंह, बादशाहपुर में विक्रम वशिष्ठ, सोहना में महेश कुमार, हांसी में कृष्ण कुमार, नारनौंद में जितेंद्र सरपंच, बरवाला में कृष्ण कुमार, नलवा में सुभाष बेनीवाल, उकलाना में जगदीश धायल, आदमपुर में बलवान सैनी, झज्जर में वीरेंद्र, बादली में मुनेष चौहान, बेरी में राजेंद्र सिंह, बहादुरगढ़ में संजय पंचायती राज प्रकोष्ठ के हलका प्रधान होंगे।


सोर्स: पंजाब केसरी

Next Story