हरियाणा

फरीदाबाद में गन प्वाइंट पर मनी ट्रांसफर ऑफिस से 80 हजार रुपये की लूट, सीसीटीवी में कैद वारदात

Shantanu Roy
13 Nov 2021 3:37 PM IST
फरीदाबाद में गन प्वाइंट पर मनी ट्रांसफर ऑफिस से 80 हजार रुपये की लूट, सीसीटीवी में कैद वारदात
x
एयरफोर्स रोड पर स्थित एक मनी ट्रांफर की दुकान से नकाबपोश बदमाशों द्वारा 80 हजार रुपये लूटने का का मामला (80 thousand loot faridabad) सामने आया है. लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद (money transfer shop loot faridabad) हो गई है.

जनता से रिश्ता। एयरफोर्स रोड पर स्थित एक मनी ट्रांफर की दुकान से नकाबपोश बदमाशों द्वारा 80 हजार रुपये लूटने का का मामला (80 thousand loot faridabad) सामने आया है. लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद (money transfer shop loot faridabad) हो गई है. दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश दुकान में बैठे लोगों को हथियार के बल पर डरा लूट की वारदात को अंजाम दे रहे रहे. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लूट की यह वारदात एनआईटी फरीदाबाद के एयरफोर्स रोड की है. यहां पर एक एससीएनटी कंप्यूटर्स मनी ट्रांसफर की दुकान है. शुक्रवार देर शाम नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर इस दुकान घुसे. बदमाशों ने हथियार के दम पर दुकान में बैठे सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद दोनो लुटेरों नेदुकान में रखे 80000 हजार लूट लिए.
एसएचओ के मुताबिक दो नकाबपोश बदमाश दुकान में आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई. सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जाँच में की जा रही है.


Next Story