हरियाणा

मेवात के नाई नंगला गांव आएंगे 12 देशों के 80 प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तेज

Admindelhi1
27 Nov 2026 12:03 PM IST
मेवात के नाई नंगला गांव आएंगे 12 देशों के 80 प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तेज
x
नाई नंगला गांव में गावी और WHO से जुड़े प्रतिनिधियों का दौरा प्रस्तावित

नूंह: हरियाणा के मेवात क्षेत्र स्थित नाई नंगला गांव में दिसंबर के पहले सप्ताह में 12 देशों के करीब 80 प्रतिनिधियों का दौरा प्रस्तावित है। गावी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से जुड़े प्रतिनिधि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण अभियान और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की कार्यप्रणाली का अध्ययन करेंगे।

प्रस्तावित दौरे को लेकर सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी भी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। उप सिविल सर्जन डॉ. आशीष सिंगला के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने गांव का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंपी है।

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर प्रस्तावित दौरे और तैयारियों की जानकारी साझा की।

विदेशी प्रतिनिधिमंडल बच्चों एवं महिलाओं के नियमित टीकाकरण, आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता का अध्ययन करेगा। इस प्रस्तावित दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीण स्तर पर तैयारियां जारी हैं।

Next Story