हरियाणा

हरियाणा में 1 अगस्त से चलेंगी 8 नई ट्रेनें, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
28 July 2022 11:11 AM GMT
हरियाणा में 1 अगस्त से चलेंगी 8 नई ट्रेनें, जानिए पूरी खबर
x

जींद न्यूज़: हरियाणा के ट्रेन यात्रियों को जल्द ही रेलवे 8 नई ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है। यात्रियों को प्रदेश में बेहतर ट्रेन व्यवस्था मिले इसके लिए रेलवे द्वारा 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जींद जिले से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनों का संचालन करने फैसला लिया है। इन ट्रेनों के शुरू होने के बाद जींद से प्रदेश के अलग-अलग जिलों और राजधानी दिल्ली के साथ बेहतर रेल कनेक्टिविटी होगी। खास तौर पर जींद जिले के लोगों को फायदा होगा। रेलवे की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच जींद जिले से पानीपत और सोनीपत के रूट पर पैसेंजर ट्रेन, जींद से रोहतक, दिल्ली, भटिंडा, फिरोजपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली रेलवे मंडल प्रवक्ता कुलतार सिंह ने बताया कि रेलवे ने दिल्ली मंडल की कुछ ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। संचालन को लेकर समय सारिणी का नोटिफिकेशन अगले सप्ताह तक जारी किया जाएगा।

ट्रेनों के शुरू होने से जींद और पानीपत के साथ रोहतक जिले की रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी। ट्रेन नंबर 54025 रोहतक से जींद होते हुए पानीपत पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 54026 पानीपत से जींद होते हुए रोहतक की तरफ जाएगी। इस रूट पर कोरोना महामारी के दौरान ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था जिन्हें एक बार फिर से बहाल किया जाएगा। जींद-सोनीपत रूट पर ट्रेन नंबर 74029, 74030 पैसेंजर आनरूट चलेगी। जींद-फिरोजपुर, दिल्ली-जींद-भठिंडा, जींद-रोहतक ट्रेन, जींद से फिरोजपुर, दिल्ली से जींद होते हुए भठिंडा और जींद से रोहतक की पैसेंजर ट्रेनों कभी एक बार फिर से संचालन होगा।

Next Story