हरियाणा

8 महीने की गर्भवती को पेट्रोल डाल कर जलाया

Soni
1 March 2022 4:19 AM GMT
8 महीने की गर्भवती को पेट्रोल डाल कर जलाया
x

यूपी के शामली क्षेत्र की रहने वाली प्रगति आरंभ में राहुल के साथ लिव इन में रहती थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि उनकी शादी का कोई प्रमाण पुलिस को नहीं मिला था। दो साल से वह प्याऊ मनियारी में राहुल के साथ रह रही थी। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। 28 अगस्त कीर रात को राहुल और प्रगति का झगड़ा हो गया। इस पर राहुल ने उसको जला दिया। इस दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ गया। प्रगति के पेट में 8 महीने का बच्चा था और आग लगने से वह 95 प्रतिशत तक झुलस गई थी।

इस दौरान इलाज के दौरान उसने बेटे को भी जन्म दिया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। बाद में प्रगति की भी मौत हो गई। कहा जा रहा है कि राहुल पत्नी प्रगति के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते उसने जला कर मार डाला।

Next Story