हरियाणा

महिला से 7 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारा था छापा

jantaserishta.com
9 May 2022 8:57 PM IST
महिला से 7 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारा था छापा
x
पढ़े पूरी खबर

महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार शाम को छापा मारकर एक महिला से सात किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही आरोपी महिला को काबू कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के वार्ड नंबर एक आदर्श कॉलोनी हनुमान मंदिर के नजदीक एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री का कारोबार करती है।

सूचना के आधार पर थाना शहर पुलिस टीम ने एएसआई देवेंद्र कुमार व ड्यूटि मजिस्ट्रेट राजकीय पशु चिकित्सालय दौंगड़ा के वरिष्ठ चिकित्सक अरूण कुमार की देखरेख में महिला को अवैध गांजे के साथ काबू किया। महिला मूल रूप से झारखंड निवासी बताई जा रही है जो हाल आबाद महेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर एक की आदर्श कॉलोनी में रह रही थी। पुलिस टीम द्वारा महिला को काबू कर थाने ले जाया गया है।
एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला नशे का कारोबार करती है। सूचना मिलने के उपरांत उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद डॉ. अरूण कुमार ड्यूटि मजिस्ट्रेट नियुक्ति कर टीम द्वारा महिला के मकान पर छापा मारा गया। जिससे करीब सात किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। महिला से पूछताछ में नशे के अवैध कारोबार में जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story