हरियाणा

फरीदाबाद में आज कोरोना के 65 मामले सामने आए, रिकवरी रेट 99.03 प्रतिशत पहुँचा

Admin Delhi 1
28 April 2022 2:48 PM GMT
फरीदाबाद में आज कोरोना के 65 मामले सामने आए, रिकवरी रेट 99.03 प्रतिशत पहुँचा
x

फरीदाबाद कोरोना न्यूज़: जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस के 65 मामले पॉजिटिव आए हैं। 57 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है। कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.03 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 10 केस अस्पताल में भर्ती है। होम आइसोलेशन पर 496 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 506 है। कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में आज 1754 लोगों के टेस्ट किए गए। फरीदाबाद में अब तक 1579236 लोगों के टेस्ट करवाए गए। इनमें से 127891 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि 1449147 लोग निगेटिव मिले। अब तक 1834 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.10 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 99.03 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.40 प्रतिशत है।

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भक्त ने बताया कि 1742301 लोगों को अब तक निगरानी में रखा गया है। 28 दिनों की निगरानी पूरा करने वालों की संख्या 1737262 हो गई है।

Next Story