हरियाणा

5 महीने के बच्चे का अपहरण, सौतेले दादा ने किया किडनैप

Shantanu Roy
7 July 2022 10:40 AM GMT
5 महीने के बच्चे का अपहरण, सौतेले दादा ने किया किडनैप
x
बड़ी खबर

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले के किशनपुरा में 5 माह के बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण करने का आरोप सौतेले दादा पर लगा है। आरोपी बच्चे को ले जाता हुआ क्षेत्र के एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। आरोपी को किसी तरह बेटे ने पकड़ा, लेकिन उसके पास बच्चा नहीं था। पूछताछ में आरोपी ने बच्चे को जींद में किसी को दे आने की बात कही है।

बेटे ने मां पर भी जताया शक
सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में कैलाश ने बताया कि वह दुर्गा मंदिर किशनपुरा का रहने वाला है। 4 जुलाई 2022 की सुबह करीब 10 बजे उसका सौतेला पिता चंद्रगुप्त उसके 5 माह के बेटे कार्तिक को उठ ले गया। अब वह नहीं बता रहा कि उसका बेटा कहां है। कैलाश का कहना है कि इस वारदात में बच्चे की दादी का भी हाथ है। 365 व 120बी के तहत केस दर्ज करके मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यूं हुआ मामले का खुलासा
जानकारी देते हुए कैलाश ने बताया कि वह 22 जून को अपनी पत्नी कविता के साथ धार्मिक यात्रा पर निकला था। वह अपने 5 माह के बच्चे को अपनी मां कृष्णा के पास छोड़ गया था। क्योंकि बच्चा मां का दूध नहीं पीता था, इसलिए भी वह बच्चे को छोड़ गए थे। 4 जून को वे वापस लौटे तो मां ने बताया कि बच्चे को नीचे किरायेदार खिला रहे थे। सुबह 10 बजे उसे उसका सौतेला दादा चंद्रगुप्त उठा ले गया था। जिसके बाद से दोनों ही गायब हैं। तलाश शुरू की गई। क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चंद्रगुप्त घर की तरफ आता दिखाई दे रहा है, मगर वहां से जाता हुआ दिखाई नहीं दिया। इसके अलावा खन्ना रोड पर एक मिठाई की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चंद्रगुप्त बच्चे को गोद में ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
आरोपी को पकड़ा तो बोला- जींद में है बच्चा
विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ करते हुए कैलाश जीटी रोड स्थित निर्माणाधीन गुरुद्वारे के पास पहुंचा। जहां उसने समाजसेवियों की तरफ से बंटने वाले भोजन को खाने वाले लोगों से चंद्रगुप्त के बारे में पूछताछ की। लोगों ने बताया कि वह रोजाना यहां आकर खाना खाता है। कैलाश वहां रुककर चंद्रगुप्त के आने का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद चंद्रगुप्त वहां आया, जिसे लोगों की मदद से मौके पर पकड़ लिया, लेकिन चंद्रगुप्त के पास बच्चा नहीं था। मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने बच्चा जींद में किसी को दिया है।
Next Story