![न्यूड कॉल कर युवक से 4.23 लाख वसूले न्यूड कॉल कर युवक से 4.23 लाख वसूले](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/02/21/2574160-untitled-15-copy.webp)
x
गुडग़ांव। साइबर क्राइम थाना क्षेत्र युवती द्वारा न्यूड कॉल के जरिए एक युवक से 4.23 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़त युवक ने कहा कि उसे 14 फरवरी को एक लडक़ी ने पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसके बाद युवक के मोबाइल पर वाट्सएप वीडियो कॉल की। आरोप है कि रिया नामक लडक़ी ने उससे न्यूड वीडियो कॉल की और उसके बाद उसी का अश्लील वीडियो एडिट कर ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया। दो दिन में ही उससे 4.23 लाख रुपए हड़प लिए। साइबर थाना पुलिस ने रविवार देर शाम केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी लडक़ी ने पांच ट्रांजेक्शन पर अलग-अलग खातों में रुपए ट्रांसफर करा लिए।
Next Story