हरियाणा

जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

Admin4
4 April 2023 1:12 PM GMT
जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
x
हरियाणा। बहादुरगढ़ में जहरीली गैस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा सेफ्टी टैंक में पानी निकासी का पाइप लगाते समय हुआ है। मृतकों में दीपक, महेंद्र, सतीश और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। बता दें यह मामला जाखोदा गांव का है का है। मृतक महेंद्र चिनाई मिस्त्री का काम करता था। मरने वालों में सतीश और एक अन्य प्रवासी मजदूर हैं। मृतक दीपक बहादुरगढ़ के जसौरखेड़ी गांव का रहने वाला था।
दीपक ने जाखोदा गांव में किराए के कमरे बना रखे हैं। वहीं पर ये हादसा हुआ है। पहले महेंद्र पाइप लगाने के लिए सेफ्टी टैंक में उतरा था।महेंद्र को बेहोश होते देख बचाने के लिए दीपक टैंक में उतरा था। दीपक और महेंद्र को बचाने के लिए बाकी दोनों भी सेफ्टी टैंक में उतरे थे। चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया। पुलिस प्रसाशन मामले की जांच में जुटा है।
Next Story