हरियाणा

3 महिलाओं के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, 3 गिरफ्तार

Shantanu Roy
4 Oct 2023 12:14 PM GMT
3 महिलाओं के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, 3 गिरफ्तार
x
पानीपत। जिले की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। बीते दिनों पानीपत जिले में तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और एक महिला की हत्या मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना मतलौडा क्षेत्र के अंतर्गत गत 20 सितम्बर की देर रात आरोपियों ने दो डेरों पर वारदात को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि लगभग दो सप्ताह से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस पर राजनीतिक दबाव भी लगातार बढ़ रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी के पैर में चोटें लगी हैं।
जिन्हें सिविल अस्पात में इलाज के लिए सीआईए-3 लाई थी। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार सभी आरोपियों के पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड हैं। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत आज समय बाद दोपहर 2 बजे जिला लघु सचिवालय में स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता कर प्रकरण की विस्तृत जानकारी देंगे। बीते दिनों मामले में छानबीन को लेकर जानकारी देते हुए पानीपत एसपी ने बाताया था कि आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है। जिसमें करीब 14 टीमें बनाई गईं हैं। करीब 100 पुलिस कर्मी अलग अलग एंगल से मामले की जांच में लगे हुए हैं।
Next Story