हरियाणा

पति समेत 3 को तीन साल की कैद

Admin Delhi 1
22 Aug 2023 3:38 AM GMT
पति समेत 3 को तीन साल की कैद
x
लेक्चरर ने अपनी स्टूडेंट से की थी शादी

हिसार: हरियाणा के हिसार में कोर्ट ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व छेड़खानी के मामले में पति, सास व देवर को 3 साल कैद की सजा सुनाई है। तीनों को 10-10 हजार रुपए को जुर्माना किया गया है। महिला ने अपने कॉलेज में पढ़ाने वाले लेक्चरर से अंतर्जातीय शादी की थी। मामले की सुनवाई एडीजे अमित सहरावत की कोर्ट में चल रही थी।

वर्ष 2021 में पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि 12 जुलाई 2012 को उसकी शादी मनु बाली से हुईथी। वह एक कालेज में पढ़ती थी और मनुबाली उसी कालेज में लैक्चरर था। दोनों में विचार मिल गए और अलग अलग जाति से होने के बाद भी शादी का फैसला लिया। बाद में दोनों के परिवार वालों ने शादी की मंजूरी दी और उन्होंने अंरेज मैरिज कर ली।

उसने बताया कि इसके बाद करीब 35 लाख रुपए शादी पर खर्चा लगाकर शादी की। शादी के बाद एक लड़का व लड़की भी हुआ। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद और ज्यादा दहेज के लिए की डिमांड करने लगे और उसे लगातार परेशान करने लगे। इस दौरान उसका देवर भी बुरी नीयत रखने लगा और उससे छेड़छाड़ की। जब छेड़छाड़ के बारे में पति व सास को बताया कि वह उसे ही डांटते लगा और किसी को ना बताने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि इस बारे में माता-पिता को सारी घटना बताई। इसके बाद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पीड़िता ने अपने पति,सास व देवर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। एडीजे अमित सहरावत की कोर्ट ने आज इस मामले में पति मनुबाली,देवर निकुंज बाली व सांस संतोष बाली को सजा सुनाई।

Next Story