हरियाणा

Himani नरवाल हत्याकांड में 292 पेज की चार्जशीट दाखिल, सीसीटवी बना अहम सबूत

Ashish verma
1 Jun 2025 12:08 AM IST
Himani नरवाल हत्याकांड में 292 पेज की चार्जशीट दाखिल, सीसीटवी बना अहम सबूत
x
292 पेज की चार्जशीट दाखिल

Rohtak.रोहतक। कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या मामले में एसआईटी टीम ने दो बार जांच करने के बाद जिला अदालत में 292 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। चार्जशीट में सचिन को आरोपी बनाया गया है। हिमानी को न्याय दिलाने के लिए पुलिस ने हिमानी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, कॉल डिटेल और ऐसे अन्य तथ्यों को चार्जशीट में शामिल किया है। जो मृतका को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। पुलिस ने तकनीकी रूप से मामले की जांच कर कई तथ्य जुटाए हैं। जिन्हें चार्जशीट के साथ पेश किया गया है। हालांकि परिजनों का आरोप है कि इस मामले में एक ही युवक हत्या नहीं कर सकता।

ऐसे में परिजनों की मांग पर सीएम के आदेश के बाद दोबारा जांच की गई। इसमें भी वही तथ्य सामने आए। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज इस मामले में पुलिस के लिए बड़ा सबूत बन गया है, जिसे पुलिस ने आधार बनाया है। यह था मामलाकांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की झज्जर के खैरपुर गांव निवासी सचिन उर्फ ​​ढिल्लो से दोस्ती थी। उसके साथ पैसों का लेन-देन था और 28 फरवरी को दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ और इसी दौरान सचिन ने मोबाइल चार्जर के तार से हिमानी का गला घोंटकर हत्या कर दी।


Next Story