हरियाणा

Nuh में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Alisha
18 May 2025 3:51 PM IST
Nuh में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
x
हरियाणा के नूंह जिले में एक ईंट भट्टे पर छापेमारी के दौरान कथित तौर पर बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे 23 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाजडाका गांव में ईंट भट्टे पर चार पुरुष, छह महिलाएं और 13 नाबालिग मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। नूंह पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, छापेमारी एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वे बिना किसी कानूनी दस्तावेज के जिले में रह रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि यह पता लगाने की प्रक्रिया चल रही है कि वे भारत में कैसे और कब दाखिल हुए।
उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ईंट भट्टा मालिकों और स्थानीय व्यापार संचालकों से भी अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करें। अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इससे पहले 12 मई को हांसी पुलिस ने तोशाम रोड स्थित एक ईंट भट्टे पर अवैध रूप से रह रहे 11 महिलाओं और 14 बच्चों समेत 39 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में घुसे थे और पिछले एक महीने से ईंट भट्टे पर काम कर रहे थे।
Next Story