हरियाणा

2.2 लाख रुपये के इनामी व मोस्ट वांटेड बदमाश गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 May 2022 10:17 PM IST
2.2 लाख रुपये के इनामी व मोस्ट वांटेड बदमाश गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत 2.2 लाख रुपये के तीन इनामी व मोस्ट वांटेड बदमाशों को जिला सोनीपत से गिरफ्तार किया गया है। तीनों उत्तरप्रदेश, दिल्ली व हरियाणा पुलिस के मोस्ट वांटेड हैं। इनकी गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश में 2 लाख व हरियाणा में 20,000 रुपये का इनाम घोषित है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इनके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने विभिन्न अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। यह भी खुलासा हुआ कि काबू किए गए तीनों बदमाशों की हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस को हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व अन्य सहित करीब तीन दर्जन आपराधिक मामलों में तलाश थी। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला निवासी अतुल उर्फ मोटा व सनी काकरान और सुल्तानपुरी दिल्ली के नसरुद्दीन उर्फ नसरू के रूप में हुई है।

Next Story