हरियाणा

पुलिस चौकी से 200 मी. की दूरी पर ज्वैलर्स की दुकान में लाखों की चोरी

Shantanu Roy
14 Sept 2022 10:21 PM IST
पुलिस चौकी से 200 मी. की दूरी पर ज्वैलर्स की दुकान में लाखों की चोरी
x
बड़ी खबर
रेवाड़ी। जिले में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी साफ कर दी। दुकानदार ने आरोप लगाया कि चौकी में इस घटना की सूचना देने के बाद पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद डायल 112 पर फोन किया गया। तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गांव भाड़ावास निवासी रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी बनवारी लाल ने बताया कि उन्होंने घर के नीचे एक ज्वेलरी शॉप की है।
मंगलवार की रात को वह दुकान को अच्छी तरह से बंद करके सोया था। देर रात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ कर अंदर रखी तिजोरी का भी ताला तोड़ दिया। चोरों ने उनमे से 2 किलो चांदी, लाखों रुपये के सोने के आभूषण और छह हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। बनवारी लाल ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना महज 200 मीटर पर बनी पुलिस चौकी में जाकर दी लेकिन वहां से कोई भी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी।
Next Story