हरियाणा

20 वर्षीय युवती की नहर में डूबने से हुई मौत

Admin Delhi 1
28 July 2022 4:07 PM IST
20 वर्षीय युवती की नहर में डूबने से हुई मौत
x

रेवाड़ी न्यूज़: रेवाड़ी जिले के गांव दर्शन में घर से पशुओं को चारा डालने के लिए निकली करीब 20 वर्षीय युवती की नहर में डूबने से मौत हो गई। मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अभी मामले की हर एंगल से जांच जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8:00 बजे रिंकी अपने घर से भैंस को चारा डालने के लिए निकली थी। गांव के पास से निकल रही नहर के पास से गुजरते समय पैर फिसल जाने से वह नहर में जा गिरी। उसे नहर में गिरते देख ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कसोला पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। शव मिलते ही घर मे कोहराम मच गया, परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हँ । बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए बावल सामुदायिक केंद्र भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story