
x
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में युवक की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोनों की पहचान सोनीपत और पानीपत के रहने वाले साहिल और जीतू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों ने अपने करीब एक दर्जन और साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के मुंडका निवासी राजेश और उसके तीन दोस्तों पर हमला कर दिया था।
बता दें कि 10 नवंबर के दिन शहर के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र स्थिति एल वन गोदाम के पास राजेश और उसके तीन दोस्तों पर जानलेवा हमला किया गया था और उन्हें इतना मारा गया कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश के घायल दोस्तों का बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है। आरोपियों का खरखौदा थाने में लड़ाई झगड़े का मामला चल रहा है और पुरानी रंजिश के चलते ही उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए अन्य आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Admin4
Next Story