हरियाणा

सिक्योरिटी गार्ड की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
14 July 2022 4:27 PM GMT
सिक्योरिटी गार्ड की हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के बालोर गांव में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ही आरोपियों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि मृतक उमेद की हत्या उसी के साथी गार्ड सुशील और अभिषेक ने की थी।

डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि मृतक उमेद और आरोपी सुशील व अभिषेक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मृतक उनके साथ गाली गलौच करने लगा जिसके बाद गुस्से में सुशील और अभिषेक ने ईंट मारकर उमेद की हत्या कर दी और हत्या के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
बता दें कि मृतक सिक्योरिटी गार्ड उमेद का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। सिक्योरिटी गार्ड के सिर, चेहरे और हाथों पर चोटों के गंभीर निशान थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई थी। मृतक उमेद हलालपुर गांव का रहने वाला था और फिलहाल एसएस बिल्डर्स के यंहा सिक्योरटी गार्ड का काम कर रहा था।
Next Story