हरियाणा

परशुराम कॉलेज हत्याकांड मामले में 2 आारोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
9 Oct 2023 12:07 PM GMT
परशुराम कॉलेज हत्याकांड मामले में 2 आारोपी गिरफ्तार
x
कुरुक्षेत्र। जिले बीते 4 अक्टूबर को परशुराम कॉलेज में एक शिवम नामक छात्र की हत्या हुई थी। मामले में जिले की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CIA-2 की टीम ने शिवम की हत्या के आरोप में जितेन्द्र राणा व कर्ण नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए CIA प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि शिवम की हत्या के आरोपियों को CIA टीम ने धर दबोचा है। CIA-2 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 4 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
वहीं बतां दें कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार परशुराम कॉलेज थानेसर में विद्यार्थियों के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। छात्रों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक विद्यार्थी इसमें गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर अधिक चोटें लगने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
Next Story