हरियाणा
गोहाना डबल मर्डर मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 30 से अधिक की थी राउंड फायरिंग
Shantanu Roy
21 Sept 2023 4:39 PM IST

x
गोहाना। गोहाना के सदर थाना के अंतर्गत आने वाले गांव लाठ में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 15 सितंबर को गांव लाठ में सुबह साढ़े दस बजे बाइक पर सवार आए कुछ बदमाशों ने दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि इनके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मृतकों की पहचान राज और नरेश फौजी के रूप में हुई थी। इन हत्याओं के पीछे की वजह गांव के सूरज नामक युवक की तीन लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपियों में दो के पिताओं को गोली मार कर हत्या कर सूरज की हत्या का बदला लेने की वजह सामने आई थी। वहीं पुलिस द्वारा धर्मपाल और दीपक को काबू किया है। पुलिस अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है। बदमाशों ने करीब 30 से 35 राउंड फायर किए थे। जिसके बाद दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana News Live
Next Story





