हरियाणा

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 18 गैर-शिक्षक कर्मचारियों को पदोन्नति

Admindelhi1
21 Nov 2026 2:51 PM IST
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के 18 गैर-शिक्षक कर्मचारियों को पदोन्नति
x
कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने पदोन्नत कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

हिसार: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 18 गैर-शिक्षक कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने शुक्रवार को पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कुलपति ने कहा कि पदोन्नति कर्मचारियों की मेहनत, लगन और ईमानदारी का सम्मान है। विश्वविद्यालय की प्रगति में प्रत्येक कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नए पद के साथ उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं, इसलिए सभी कर्मचारी अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करें।

कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने कर्मचारियों से नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने की अपील की। उन्होंने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रशासनिक एवं लेखा अधिकारी (ई) तारा चंद के अनुसार, दो डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र कुमार और अंजू रानी को सुपरिंटेंडेंट बनाया गया है। तीन असिस्टेंट रविंद्र शर्मा, राजेश कुमार और बॉबी कुमार को डिप्टी सुपरिंटेंडेंट के पद पर पदोन्नति मिली है।

इसके अलावा चार सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर कैलाश रानी, स्नेह ढींगरा, सीमा रानी और अनीता रानी को पर्सनल असिस्टेंट बनाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पदोन्नति को कर्मचारियों की कार्यक्षमता और समर्पण की पहचान बताया है।

Next Story