हरियाणा

दुष्कर्म की FIR दर्ज करा मांगे थे 13 लाख रुपए; SIT जांच में खुलासा

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 12:31 PM GMT
दुष्कर्म की FIR दर्ज करा मांगे थे 13 लाख रुपए; SIT जांच में खुलासा
x
रुपए; SIT जांच में खुलासा
हरियाणा: के सोनीपत में SIT ने 2 वकीलों व एक महिला को हनीट्रैप के मामले में काबू किया है। महिला ने 11 अप्रैल काे एक वकील पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि बाद में समझौते के नाम पर 13 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। मामले में जांच के लिए SIT गठित की गई थी। अब महिला और उसके दो साथी वकीलों की गिरफ्तारी हुई है।
केस के सिलसिले में मिली थी महिला
सोनीपत कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील प्रदीप कुमार ने शिकायत दी थी कि उसके जानकार सुरेंद्र उर्फ जादूगर ने एक महिला को केस के सिलसिले में उसके पास भेजा था। उससे महिला के केस की पैरवी करने को कहा गया था। इसके बाद महिला ने दो वकीलों के चक्कर में फंस कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस 13 मई को दर्ज करा दिया। उसका कसूर इतना ही था कि उसने महिला से अपनी फीस मांगी थी।
नशीला पदार्थ पिला रेप का लगाया आरोप
महिला ने आरोप लगाया था कि वकील व उसके साथी सुरेंद्र उर्फ जादूगर ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जबकि यह मामला पूरी तरह से फर्जी था। इसमें महिला का साथ दो वकीलों विजय इंदौरा व मनोज दहिया ने दिया था। इसके बाद उसे हनीट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। वकीलों ने उसे चैंबर में बुला कर एक ने 8 लाख रुपए और दूसरे ने समझौते के नाम पर 5 लाख रुपए की डिमांड की थी।
CP ने बनाई थी SIT
वकील ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त को देकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस पर पुलिस कमिश्नर ने एक एसआईटी गन्नौर के डीएसपी गोरखपाल के नेतृत्व में बनाई थी। एसआईटी ने आज कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और उसके साथी दोनों वकीलों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में वकील के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के केस को पहले ही रद कर चुकी है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बाद में उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा
Next Story