
राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय साहा में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह में 128 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या रेणु ऋषि ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अंकेश्वर प्रकाश उपस्थित हुए।प्राचार्या रेणु ऋषि ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है तथा पुरस्कार वितरण समारोह का उद्देश्य प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करना है।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने विद्यार्थियों को भारत का मुख्य संसाधन बताते हुए कहा कि भारतीय युवा न केवल भारत बल्कि विश्व की तस्वीर बदल सकते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ उद्यमिता विकास के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।





