हरियाणा

फतेहाबाद में दसवीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर की हत्या

Shantanu Roy
9 Nov 2021 10:17 PM IST
फतेहाबाद में दसवीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर की हत्या
x
जिले में मंगलवार देर शाम बीघड़ रोड पर पायनियर स्कूल के पास दसवीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या (fatehabad student murder) कर दी गई. मृतक युवक की पहचान हंस कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय सुखदेव उर्फ सुखी के रूप में हुई है.

जनता से रिश्ता। जिले में मंगलवार देर शाम बीघड़ रोड पर पायनियर स्कूल के पास दसवीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या (fatehabad student murder) कर दी गई. मृतक युवक की पहचान हंस कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय सुखदेव उर्फ सुखी के रूप में हुई है. मृतक के शव को पुलिस नागरिक अस्पताल लेकर आई और परिजनों को सूचना दी. सीन ऑफ क्राइम इंचार्ज के अनुसार युवक को पेट के नीचे 10 से ज्यादा बार चाकू से गोदा गया है. वहीं परिजनों ने कॉलोनी के ही एक अन्य युवक पर हत्या का आरोप लगाया है.

शहर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. मृतक सुखदेव के भाई रामनिवास ने बताया कि घटना से 10 मिनट पहले ही सुखदेव घर से निकला और बाद में उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि उसके भाई की मौत हो गई है. इसके बाद अब वे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचे हैं. रामनिवास ने बताया कि उसके भाई का कुछ दिन पहले ही अंडे खाने को लेकर पाली नाम के व्यक्ति से विवाद हुआ था. उन्हें शक है कि हंस कॉलोनी निवासी पाली ने ही उनके भाई की हत्या की है. वहीं फतेहाबाद के शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जरूरी कार्रवाई की जाएगी.


Next Story