हरियाणा

सड़क हादसे में 10 लोग घायल

Admin4
30 Jun 2023 2:20 PM GMT
सड़क हादसे में 10 लोग घायल
x
पानीपत। घायल अवस्था में दिखाई दे रहे ये वो लोग हैं जो कि हरिद्वार से दर्शन कर लौट रहे थे लेकिन बदकिस्मती से हादसे का शिकार हो गए। श्रद्धालुओं के टेंपो को कैंटर चालक ने टक्कर मार दी जिसके चलते 1 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि ऑटो में सवार 10 घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिले के गांव बिंजल से एक ही परिवार के 12 लोग बीते दिनों हरिद्वार दर्शन के लिए गए थे। बीती रात वे हरिद्वार से वापस अपने गांव लौट रहे थे कि यमुना बॉर्डर पार करने के बाद टोल के पास तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते 10 लोग घायल हो गए और एक श्रद्धालु की मौत हो गई। हादसे में घायल चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज पानीपत के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।
Next Story