
x
भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग 10 बजे से शुरू हो गई है
भारत के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग 10 बजे से शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 5 बजे तक होगी। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी वोट डाल दिया है। दोपहर 1 बजे तक 54 विधायक वोट डाल चुके हैं। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी और तब पता चलेगा कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा। इस बार राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। मुख्य मुकाबला द्रोपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा के बीच है। वहीं राष्ट्रपति चुनाव के लिए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कमल गुप्ता ने पहला वोट डाला था और दूसरा वोट भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने डाला था।
बता दें कि हरियाणा के लिए नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी आरके नांदल ने बताया कि कुलदीप बिश्नोई को संसद भवन दिल्ली में मतदान करने की अनुमति दी गई है। जबकि कुलदीप बिश्नोई के अलावा 89 विधायक हरियाणा विधानसभा में वोटिंग करेंगे।

Rani Sahu
Next Story