हरियाणा
शादी का झांसा देकर व्यक्ति ने विवाहिता की पहले मांग भरी, फिर दुष्कर्म किया और फिर नकदी-जेवर लेकर फरार
Shiddhant Shriwas
11 Feb 2022 4:27 PM IST

x
फाइल फोटो
कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: हरियाणा के यमुनानगर में शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने विवाहिता की पहले मांग भरी और फिर दुष्कर्म किया। फिर दुबारा परिवार के साथ आकर उसे घर ले जाने का भरोसा दिलाया और नकदी-जेवर लेकर फरार हो गया। आरोपी जब दुबारा नहीं लौटा और फोन उठाना भी बंद कर दिया तो पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर केस दर्ज पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति 10 साल से उससे अलग रहता है, इसलिए वह अपने पति को तलाक देना चाहती थी। इसके लिए उसने अदालत में याचिका भी दायर की हुई थी। इसे लेकर उसने साल 2020 में एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला से बात की। उसने महिला को बताया कि वह पति को तलाक देकर आगे ऐसे परिवार में जाना चाहती है जो कि उसकी और उसके बच्चे का पालन पोषण कर सके।
तब मैरिज ब्यूरो संचालिका ने उसे बताया कि पवन शर्मा की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है और वह अब दूसरी शादी करना चाहता है। उसने पवन से उसकी फोन पर बात करवाई। इसके बाद पवन उससे फोन पर बात करने लग गया। 24 नवंबर 2020 को आरोपी उसके घर पर आया। आरोपी ने कहा कि वह उससे शादी करेगा। तब आरोपी ने उसके घर पर ही उसकी मांग भर दी और रात को उसके घर पर ही रहा। इस दौरान उसने दुष्कर्म किया।
सुबह आरोपी उसके जेवर व शगुन के 21 हजार रुपये लेकर चला गया। आरोपी ने तब उससे कहा था कि वह जनवरी 2021 में अपने परिवार के सदस्यों के साथ आएगा और उसे अपने घर लेकर जाएगा, लेकिन न तो आरोपी आया और न ही उसका कोई परिवार का सदस्य उसे लेने आया।
अब आरोपी ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
यमुनानगर। वहीं दूसरे मामले में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने दुधला निवासी नूरा पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी नूरा का उनके घर पर आना जाना था। एक दिन आरोपी कोल्ड ड्रिंक लेकर आया और उसे पिला दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे नशा हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि आरोपी नूरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
Next Story





