गुजरात

मजदूरी के लिए गुजरात गए युवक ने लगाया फांसी

Kunti Dhruw
8 Jan 2022 7:06 PM GMT
मजदूरी के लिए गुजरात गए युवक ने लगाया फांसी
x
एक महीने पहले मजदूरी के लिए गुजरात गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला।

गुजरात: एक महीने पहले मजदूरी के लिए गुजरात गए युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक की 15 दिन पहले ही सगाई हुई थी। डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उदयपुर जिले के कमलेश परमार (25) पुत्र भेराजी परमार के रूप में हुई। युवक सेरावाड़ा आमलिया फला गांव में पेड़ पर मफलर से फंदा लगाकर लटका हुआ था। सूचना पर मृतक के काका प्रभू परमार परिवार के लोगों के साथ पहुंचे।

पुलिस ने शव को डूंगरपुर हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि कमलेश परमार एक महीले पहले गुजरात में मजदूरी के लिए गया था। 15 दिन पहले ही परिवार के लोगों ने कमलेश की सगाई की थी। मृतक का सेरावाड़ा शव गांव में मिला है। उससे करीब 7 किलोमीटर दूर ही कनबई गांव है, जहां उसकी सगाई की थी। काका प्रभु ने बताया कि कमलेश के माता-पिता की 2 साल पहले ही मौत हो गई है। कमलेश के 5 भाई और 1 बहन है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। काका की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story