गुजरात

बनासकांठा में भैंसों को कसाईखाने ले जा रहा था युवक, चारों आरोपी जमानत पर रिहा

SANTOSI TANDI
10 Aug 2023 2:48 PM GMT
बनासकांठा में भैंसों को कसाईखाने ले जा रहा था युवक, चारों आरोपी जमानत पर रिहा
x
चारों आरोपी जमानत पर रिहा
गुजरात के बनासकांठा जिले में गौरक्षा के नाम पर एक शख्स की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित कुछ भैंसों को कसाईखाने ले जा रहा था। इसी दौरान चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।
हालांकि, यह मामला करीब 10 दिन पुराना है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लिया था, जिन्हें अब जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
पिकअप में सवार दो युवकों में से एक किसी तरह भाग निकला, लेकिन दूसरा आरोपियों के हाथ लग गया था।
पिकअप में सवार दो युवकों में से एक किसी तरह भाग निकला, लेकिन दूसरा आरोपियों के हाथ लग गया था।
क्या है पूरा मामला?
सोराबखान और उम्मेदखान नाम के दो युवक 22 जुलाई को एक पिकअप ट्रक में तीन भैंसों को लेकर बनासकांठा जिले के गोलालाया गांव से गुजर रहे थे। तभी एक कार में आए अखेराज सिंह वाघेला, चेल सिंह सोलंकी, ईश्वरभाई पुरोहित और महेंद्र सिंह सोलंकी ने पिकअप रुकवा ली। चारों ने दोनों को पकड़ लिया।
हालांकि, किसी तरह सोराबखान भाग निकला, लेकिन सोराब खान आरोपियों की पकड़ में आ गया। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के बाद चारों फरार हो गए। आरोपियों के भाग जाने के बाद सोराबखान वापस लौटा और उम्मेदखान को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। इसके बाद चारों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लिया था, जो अब जमानत पर रिहा हैं।
पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लिया था, जो अब जमानत पर रिहा हैं।
पीड़त पर भी पशु क्रूरता का मामला दर्ज
इस मामले मेंडीवाईएसपी ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने 22 जुलाई को ही शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद उसी दिन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, अब चारों जमानत पर हैं। दूसरी ओर भैंसों को बूचड़खाने ले जाने वाले सोराब और उम्मेद के खिलाफ भी पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Next Story