गुजरात

महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, दोनों ही बच्चों के बाप अलग-अलग

Shantanu Roy
11 Sept 2022 9:57 PM IST
महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, दोनों ही बच्चों के बाप अलग-अलग
x
बड़ी खबर
गुजरात। इस दुनिया में हर दिन हजारों-लाखों बच्चें पैदा होते हैं। इनमें कुछ जुड़वाँ भी होते है। जुड़वाँ बच्चों का जन्म लेना कोई अनोखी घटना नहीं है पर पुर्तगाल के गोइयास में रहने वाली एक 19 वर्षीय लड़की के जुड़वां बच्चों को जन्म देने की घटना अनोखी जरुर है। इस घटना के अनोखे होने का कारण जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। दरअसल बच्चों के जन्म के 8 महीने बाद बच्चों के पिता ने किसी कारण से डीएनए टेस्ट कराया।
टेस्ट में जो बात पता चली वो यकीनन उस जोड़े के लिए बिलकुल भी अपेक्षित नहीं थी। डीएनए टेस्ट में पता चला कि वो मात्र एक ही बच्चे का पिता है। सके बाद युवती ने बताया कि वह उस समय एक साथ दो लोगों के साथ रिलेशन में थी और एक ही दिन दोनों से शारीरिक हुई थी। इस अनोखी घटना जिसमें अलग अलग पिता से जन्में जुड़वाँ बच्चें, हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन कहलाती है। दुनिया में इस तरह का ये 20वां मामला है।
क्या है हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन?
इस बारे में की गई शोध से मिली जानकारी के मुताबिक हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें एक ही माँ के गर्भ से एक ही समय पैदा हुए जुड़वां बच्चों के पिता का डीएनए अलग-अलग होता है। ऐसी स्थिति तब बनती है, जब महिला दो अलग-अलग पुरुषों से संबंध बनाते हुए एक ही समय पर दोनों से गर्भवती हो जाए। इस मामले में महिला ने स्वीकार किया है कि उसने दो अलग-अलग आदमियों से संबंध बनाए थे।
पूछताछ में सामने आई जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुर्तगाल में सामने आए इस मामले में युवती और उसके पति की पहचान सर्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के जन्म के बाद डॉक्टर्स के पैनल ने मां को बुलाकर पूछताछ की। तब उसने बताया कि 8 महीने पहले वह अन्य लड़के के साथ रिश्ते में थी। जिसके बाद दूसरे युवक से भी पूछताछ की गई। वहीं डीएनए टेस्ट करने पर मामले का खुलासा हुआ।
Next Story