गुजरात

झूठी शान के लिए महिला और उसके पति को पिता एवं भाई ने मार डाला

Deepa Sahu
20 April 2022 12:34 AM IST
झूठी शान के लिए महिला और उसके पति को पिता एवं भाई ने मार डाला
x
बड़ी खबर

राजकोट (गुजरात). गुजरात के राजकोट जिले में मंगलवार को एक महिला और उसके पति को झूठी शान के नाम पर उसके पिता एवं भाई ने कथित रूप से मार डाला. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह वारदात उपलेटा शहर में हुई एवं मृतकों की पहचान रीना सिंग्राखिया (20) एवं उसके पति अनिल महिदा (22) के रूप में हुई है. दोनों ने रीना के रिश्तेदारों की मर्जी के विरुद्ध छह महीने पहले आपस में शादी की थी.

अधिकारी ने कहा, "रीना और अनिल को महिला के पिता सोमजीभा और सुनील ने कई बार चाकू घोंपा एवं उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोमजीभा को गिरफ्तार किया गया है जबकि सुनील फरार है."
Next Story