गुजरात
'हमारी बहन से बात क्यों करता है?' बस इतना पूछा, फिर बाइक पर उठा ले गए और ले ली 20 साल के युवक की जान
jantaserishta.com
13 Nov 2026 3:31 PM IST

x
फैली सनसनी.
अहमदाबाद: गुजरात के पंचमहल जिले के शेहरा तालुका में प्रेम संबंध के शक में एक 20 वर्षीय युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. गंभीर रूप से घायल युवक ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अल्पेश पटेल फरार है.
मृतक की पहचान दलवाड़ा गांव निवासी महेश राठौड़ के रूप में हुई है. महेश के भाई दिनेश राठौड़ ने शेहरा पुलिस स्टेशन में सात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या की शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के मुताबिक, महेश मंडप के काम पर जाने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया.
आरोप है कि आरोपियों ने महेश से कहा कि वह उनकी बहन से बातचीत क्यों करता है. इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया गया. आरोपियों ने लाठियों और लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की. हमले में महेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका शरीर खून से लथपथ हो गया.
घायल महेश को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोधरा और वडोदरा ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे अहमदाबाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
घटना की गंभीरता को देखते हुए पंचमहल पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की. पंचमहल एलसीबी, एसओजी और शेहरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सात में से छह आरोपियों को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महेश आरोपी की बेटी से बातचीत करता था. इसी बात को लेकर आरोपियों में नाराजगी थी. पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते पहले महेश का अपहरण किया गया और फिर उसके साथ मारपीट की गई. मामले का मुख्य आरोपी अल्पेश पटेल अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की आगे जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





