गुजरात

पकड़ा गया हथियारों का जखीरा, 15 गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट

jantaserishta.com
5 May 2022 1:14 PM IST
पकड़ा गया हथियारों का जखीरा, 15 गिरफ्तार, पुलिस अलर्ट
x

अहमदाबाद: गुजरात पुलिस की एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। हथियार खरीद बेचने के के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। साथ ही मौके से हथियारों का जखीड़ा बरामद किया है। अब तक 52 हथियार पकड़े गए हैं। मध्यप्रदेश के धार से हथियार सौराष्ट्र लाए जा रहे थे। इनमें सबसे अधिक पिस्टल हैं।

न्यूज-18 गुजराती की रिपोर्ट के अनुसार, सुरेंद्रनगर और बोटाद में इसे धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। एटीएस ने 15 से अधिक लोगों को पकड़ा है। और भी लोगों की भूमिका सामने आई है।
इस गैंग में शामिल लोग सौराष्ट्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की फिराक में थे। गुजरात एटीएस इस गैंग के तह तक जाने का इरादा लिए जांच में जुट गई है।
इससे एक दिन पहले गुजरात में कच्छ जिले के दो क्षेत्रों में दो दिनों में समुद्र किनारे से 27 लाख रुपये कीमत की चरस बरामद की गयी है। पुलिस ने बताया कि नारायण सरोवर क्षेत्र में बीएसएफ की टीम को गश्त के दौरान समुद्र किनारे पर लकीक्रिक इलाके से चरस के आठ पैकेट लावारिस पड़े मिले, जिनकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गयी है।
कोठारा क्षेत्र में कोस्टल मरीन कमांडो की टीम को गश्त के दौरान समुद्र किनारे कडुली इलाके से मंगलवार को चरस के 10 पैकेट लावारिस पड़े मिले थे, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बतायी जा रही है। पुलिस ने मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story