गुजरात

UPDATE BREAKING: पैकेजिंग यूनिट में आग से अफरा-तफरी, 5वीं मंजिल से कूदे लोग, अब तक 2 की मौत

jantaserishta.com
18 Oct 2021 10:04 AM IST
UPDATE BREAKING: पैकेजिंग यूनिट में आग से अफरा-तफरी, 5वीं मंजिल से कूदे लोग, अब तक 2 की मौत
x

सूरत: गुजरात की हीरा नगरी सूरत में सोमवार की सुबह हादसे की खबर लेकर आई. सोमवार की सुबह-सुबह सूरत के कडोदरा इलाके के वरेली स्थित एक पैकेजिंग यूनिट में आग लग गई. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई. प्रशासन का दावा है कि 125 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने की कोशिश में जुटी हैं.

जानकारी के मुताबिक सूरत के कडोदरा इलाके के वरेली स्थित एक पैकेजिंग यूनिट में सबकुछ सामान्य चल रहा था. मजदूर पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे थे. इसी बीच अचानक आग लग गई. आग की लपटें उठते देख मजदूर भयभीत हो गए. मजदूर इस कदर डरे कि मारे डर के अपनी जान बचाने के लिए पांचवीं मंजिल से छलांग लगाने लगे. इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है.
पैकेजिंग यूनिट में आग लगने की सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने हाइड्रोलिके लिफ्ट से नीचे उतारा. बताया जाता है कि सौ से अधिक लोगों को पैकेजिंग यूनिट से रेस्क्यू किया गया है. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू करने की कोशिश में जुटे हैं. फायर ब्रिगेड की करीब दर्जनभर गाड़ियां मौके पर हैं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं.


इस संबंध में सूरत के एसडीएम केजी वाघेला ने एक मौत की पुष्टि की. उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति ने बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है. एसडीएम ने कहा कि मौके पर आग बुझाने की कोशिश में फायर ब्रिगेड की टीमें जुटी हुई हैं. उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम ने बिल्डिंग से 125 लोगों को रेस्क्यू भी किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story