गुजरात

चुनावी बंदोबस्त में तैनात आईआरबी जवानों के बीच झड़प फायरिंग में दो जवानों की मौत

Teja
26 Nov 2022 6:12 PM GMT
चुनावी बंदोबस्त में तैनात आईआरबी जवानों के बीच झड़प फायरिंग में दो जवानों की मौत
x
पोरबंदर| गुजरात में 1 दिसंबर को होनेवाले पहले चरण के चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं| वोटिंग के दौरान किसी भी प्रकार की अनिच्छनीय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित करती है| इस बीच पोरबंदर में चुनावी बंदोबस्त में तैनात इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) जवानों के बीच झड़प होने और दो जवानों की मौत की खबर सामने आई है| जानकारी के मुताबिक पोरबंदर के नए बंदरगाह साइक्लोन सेंटर में आईआरबी जवानों के बीच झड़प हुई| उस दौरान हुई फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई है और दो जवान घायल हो गए हैं|
घायल जवानों को उपचार के लिए भावसिंहजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटना की खबर मिलते ही आला अफसर समेत पुलिस काफिला अस्पताल पहुंच गया है| हांलाकि अब तक यह नहीं पता चला कि आईआरबी जवानों के बीच किस बात को लेकर झड़प हुई| गौरतलब है गुजरात में दो चरणों में चुनाव हैं| पहले चरण में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर वोटिंग होगी| जबकि दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा| पोरबंदर में पहले चरण में 1 दिसंबर को चुनाव होना है और उससे पहले आईआरबी जवानों के बीच झड़प की घटना सामने आई है| पोरबंदर में चुनावी बंदोबस्त में तैनात किए गए आईआरबी के जवान मणीपुर बटालियन के हैं|
Next Story