गुजरात

हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने से टक्कर, मृतकों में तीन महिलाएं शामिल

SANTOSI TANDI
17 Aug 2023 7:51 AM GMT
हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने से टक्कर, मृतकों में तीन महिलाएं शामिल
x
मृतकों में तीन महिलाएं शामिल
गुजरात के भरूच जिले में बुधवार दोपहर दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। वहीं, हादसे में एक साल के बच्चे का चमात्कारिक रूप से बचाव हो गया।
हादसे के बाद दोनों ही कारें खेत में उतर गई थीं।
हादसे के बाद दोनों ही कारें खेत में उतर गई थीं।
स्पीड में थीं दोनो कारें
मिली जानकारी के अनुसार हांसोट तालुका के अल्वा गांव के पास हुंडई वेन्यू और वर्ना कार के बीच आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। दोनों कारों की स्पीड तेज थी। इसके चलते दोनों कारों के आगे के हिस्से चकनाचूर हो गए। हादसे के बाद दोनों ही कारें खेत में उतर गई थीं।
हादसे में एक साल के बच्चे का चमात्कारिक रूप से बचाव हो गया।
हादसे में एक साल के बच्चे का चमात्कारिक रूप से बचाव हो गया।
दुर्घटना में शामिल दोनों कारों का विवरण
भरूच के हंसोट तालुका में हुई दुर्घटना में ह्रुंडई वेन्यू कार नंबर जीजे 16 डीजी 8381 भरूच के हिरेंद्र सिंह के नाम पर पंजीकृत है। जबकि हुंडई वर्ना कार नंबर जीजे06 एफक्यू 7311 भरूच के रेडीमेड कपड़ा व्यापारी इकरामभाई के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।
Next Story