गुजरात

अहमदाबाद-धोलेरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से दो की मौत

Admindelhi1
13 Nov 2026 10:40 AM IST
अहमदाबाद-धोलेरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से दो की मौत
x
अहमदाबाद-धोलेरा हाईवे पर कार हादसे में दो ने गंवाई जान

अहमदाबाद: अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस हाइवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार में सवार सभी छह लोग अहमदाबाद के जमालपुर क्षेत्र के निवासी थे। वे भावनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीपली गांव के पास चालक का कार से नियंत्रण छूट गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि नजीरहुसैन मेमन (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल आल्फीना मेमन (26) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतकों के नाम नजीरहुसैन मेमन (32) और आल्फीना मेमन (26) हैं जबकि फातिमा मेमन (8), शहनाज मेमन (61), सोबान साकरवाला (26) और रेहाना साकरवाला (60) घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आपातकालीन सेवा को सूचना दी। घायलों को पीपली, धोलेरा और धंधुका की तीन 108 एंबुलेंस की मदद से भावनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। धोलेरा पुलिस ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story