गुजरात

मसीहा: अनाथ बच्चियों का पिता बना व्यापारी, 300 अनाथ लड़कियों की उठेगी डोली, मुस्लिम भी शामिल

jantaserishta.com
5 Dec 2021 9:51 AM IST
मसीहा: अनाथ बच्चियों का पिता बना व्यापारी, 300 अनाथ लड़कियों की उठेगी डोली, मुस्लिम भी शामिल
x

सूरत: गुजरात में सूरत के कारोबारी मेहश सवाणी ने अनाथ बच्चियों के दत्तक पिता बनने का संकल्प लिया था. सवाणी हर साल अनाथ बच्चियों की शादी कराने के महान काम के लिए जाने जाते हैं. इस बार उनकी ओर से आयोजित सामूहिक विवाह में 300 अनाथ बेटियों की डोली उठेगी. इनमें मुस्लिम, सिख, ईसाई और बाकि हिंदू लड़कियां शामिल हैं. शनिवार (4 दिसंबर) को कई लड़कियों की शादी कराई गई जबकि बाकी लड़कियां रविवार को शादी के बंधन में बंधेंगी.

एएनआई के मुताबिक इस सामूहिक शादी से ठीक पहले मेहंदी की रस्म रखी गई, जिसमें एक साथ 1000 से ज्यादा महिलाओं ने मेहंदी लगाईं. बता दें कि यह उद्योगपति परिवार हर साल सामूहिक विवाह का आयोजन करता है.
विभिन्न व्यवसायों से जुड़े महेश सवाणी पिछले 10 सालों से पिता की छत्रछाया से वंचित बेटियों को दत्तक पिता बनकर उनकी शादी की जिम्मेदारी लिए हुए हैं. इस साल 300 युगलों की शादी वे करवा रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story