गुजरात

आज फ्लाइट से अहमदाबाद लाए जाएंगे 7 शव, एक का अंतिम संस्कार देहरादून में होगा

SANTOSI TANDI
21 Aug 2023 11:20 AM GMT
आज फ्लाइट से अहमदाबाद लाए जाएंगे 7 शव, एक का अंतिम संस्कार देहरादून में होगा
x
अंतिम संस्कार देहरादून में होगा
कल उत्तराखंड त्रासदी में जान गंवाने वाले गुजरात के 7 मृतकों के शव आज शाम फ्लाइट से अहमदाबाद लाए जाएंगे। भावनगर कलेक्टर के बताए मुताबिक, 7 मृतकों में से एक मीनाबेन उपाध्याय का अंतिम संस्कार देहरादून में किया जाएगा, जबकि अन्य 7 का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर भावनगर में ही किया जाएगा। अहमदाबाद से शव एम्बुलेंस से भावनगर पहुंचाए जाएंगे।
हादसे का शिकार हुए सभी यात्री गुजराती हैं। गंगोत्री के दर्शन कर लौट रहे थे।
हादसे का शिकार हुए सभी यात्री गुजराती हैं। गंगोत्री के दर्शन कर लौट रहे थे।
गंगोत्री नेशनल हाईवे पर हुआ था हादसा
गौरतलब है कि उत्तराखंड के गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी के पास रविवार (20 अगस्त) शाम को गुजराती श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 27 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से 10 की हालत गंभीर है। बस में 32-33 पैसेंजर्स सवार थे।
उत्तरकाशी के DM और SP ने बताया कि बस ( UK07PA-8585) अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। बस में सवार लोग गंगोत्री धाम की यात्रा करके लौट रहे थे। गंगनानी के पास ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया था, जिससे यह हादसा हुआ।। इससे बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए खाई में लुढ़कने के बाद पेड़ों के बीच जाकर अटक गई थी।
बस अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी।
बस अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी।
सीएम ने हादसे पर दुख जताया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- हादसे में कुछ लोगों की जान जाने और कुछ के घायल होने की खबर मिली है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। ईश्वर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति दे। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
Next Story