10 बार MLA रहे ये कांग्रेस नेता अब नहीं लड़ेंगे चुना, किया ऐलान

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं. वैसे में छोटा उदयपुर से विधायक और गुजरात के सबसे वरिष्ठ विधायक मोहन सिंह राठवा ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. उन्होंने युवाओं को मौका देने की बात भी कही है. गुजरात के छोटा उदयपुर के सबसे वरिष्ठ और मौजूदा विधायक मोहन सिंह राठवा ने ऐलान किया है कि वह अभी चुनाव नहीं लड़ेंगे और नौ युवाओं को मौका मिलना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मैंने लगातार 11 बार चुनाव लड़ा, जिसमें से मैं 10 बार जीता हूं और जेतपुर पावी, बोडेली और छोटा उदयपुर तालुका के मतदाताओं ने मुझे सबसे अधिक बार जीताकर गुजरात विधानसभा में भेजा है. मैं अब 76 साल का हो गया हूं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





