गुजरात
बारिश के दौरान विश्राम स्थल का शेड टूटा, महिला की मौत व आठ घायल
Gulabi Jagat
4 May 2023 4:22 PM GMT

x
पावागढ़/अहमदाबाद, 4 मई (हि.स.)। पंचमहाल जिले की हालोल तहसील स्थित तीर्थस्थल पावागढ़ के माची में पत्थर का बना विश्राम शेड का स्लैब गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को हालोल के अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि पावागढ़ के माची में यात्रियों की सुविधा के लिए चाचर चौक के समीप कांक्रीट का स्लैब वाला विश्राम स्थल बनाया गया है। गुरुवार को दोपहर बाद यहां आंधी-तूफान के साथ अचानक बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए कई श्रद्धालु विश्राम स्थल के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पत्थर का स्लैब गिर गया। कंक्रीट के भारी स्लैब में कई लोग दब गए। जब तक इन्हें निकाला जाता तब तक एक महिला की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य तीन पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए दब गए। एक महिला को पेट और एक अन्य को सिर में गंभीर चोट लगी।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। निजी वाहन और 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा से सभी घायलों को समीप हालोल के अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य हैं। घटना में महिला गंगाबेन देवीपूजक (40) की मौत हो गईं। इसके अलावा मीनाबेन पलास (21), राजवंश देवीपूजक (21), सुमित्राबेन राठवा (18), विजयभाई देवीपूजक (25), मारीबेन देवीपूजक (5), दीपकभाई देवीपूजक (28), सोनलबेन देवीपूजक (30) और दक्ष देवीपूजक (2) घायल हो गए हैं।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story