गुजरात

नाचते-नाचते दूल्हे की हुई मौत, आंसुओं से धुल गए दुल्हन के मेहंदी रचे हाथ

jantaserishta.com
6 May 2022 8:11 AM IST
नाचते-नाचते दूल्हे की हुई मौत, आंसुओं से धुल गए दुल्हन के मेहंदी रचे हाथ
x
हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है.

सूरत: गुजरात के सूरत से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां बारात निकलने से पहले दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करते समय दूल्हे को हार्ट अटैक आ गया. आनन-फानन में घर वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

यह मामला सूरत जिले के मांडवी तहसील के अंतर्गत आने वाले अरेठ गांव का है. 33 साल के मितेश भाई चौधरी की बारात बालोड तहसील के धामोंदला गांव जाने वाली थी. बारात जाने से पहले की अधिकांश रस्में पूरी हो चुकी थी. थोड़ी ही देर में बारात निकलने वाली थी. खुशी के मौके पर परिजन और दूल्हे के दोस्त डीजे पर नाच रहे थे. दोस्तों को नाचता देख मितेश भी खुद को रोक नहीं पाया और वह भी डीजे पर पहुंच गया. इस बीच डांस कर रहे मितेश को उसके दोस्तों ने कंधे पर बैठा लिया और नाचने लगे. तभी अचानक मितेश के छाती में दर्द शुरू हुआ.
परिजन मितेश को तुरंत ही मोटरसाइकिल पर बैठाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया और बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी. फिर 108 एंबुलेंस के जरिए उसे बारडोली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना के मिलते ही चौधरी परिवार में मातम छा गया. शादी के कुछ घंटे पहले मितेश की मौत ने सब कुछ बदल गया. जहां ढोल नगाड़े बज रहे थे वहां मातम छा गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story